हम सब इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर हम आंखों को लेकर थोड़ी भी लापरवाही करते हैं तो यह हमारे लिए खतरनाक साबित होता है।आजकल के दौर में पर्यावरण प्रदूषण, नींद कम आना, कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल, बहुत अधिक देर तक स्क्रीन पर रहना, पानी की कमी, अधिक दवाई खाना, घंटों मोबाइल देखना या या चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याएं हैं, जिनकी वजह से हमारी आंखों में जलन थकान एवं संक्रमण होना भी बढ़ गया है। आज हम इस लेख द्वारा आंखों के जलन को ठीक करने के कुछ घरेलू उपायों के बारें में बताएंगे।
उपाय-
1- आंखों में जलन को ठीक करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना चाहिए। आप पहले खीरे को ठंडा करने के लिए फ्रीज में रख लें फिर उसके स्लाइस काटकर अपनी आंखों पर रख लें।
2- आंखों में जलन होने पर आप ठंडे पानी से धो भी सकते हैं या फिर एक सूती कपड़े को पानी में भिगोकर अपनी आंखों पर रख लें। यह आप कहीं भी कर सकते हैं; चाहे ऑफिस में हो या घर पर, जब भी ब्रेक मिले आप इस विधि को अपनाएं।
3- आंखों की थकान या जलन के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करें। पहले आप आलू को फ्रीज में रख दें, उसके बाद उसे आंख पर रख लेट जाएं। इससे आपकी जलन कम होगी।
4- आंखों में जलन हो तो ठंडे दूध का इस्तेमाल करें। ठंडे दूध में रुई डुबोकर आंख पर रख लें। इसका प्रयोग आप सुबह और शाम में करें।
5- आंखों में धूल के कण जाने पर आप गुलाब जल से साफ कर सकते हैं। ध्यान रहें कि गुलाबजल में केमिकल न मिला हो।
6- पोषण की कमी से भी थकान महसूस हो सकती है।इसके लिए आप सब्जियों का जूस पीएं; जैसे कि गाजर और पालक का जूस।
7- आंखों में जलन हो तो ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करें।ग्रीन टी बैग को फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें और बाद में इसे अपनी आंखों पर लगाएं।
8- आप ठंडे चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह लालिमा, खुजली और सूजन कम करने में मदद करता है।एक गिलास ठंडे पानी में चार चम्मच डालें और 5 मिनट बाद दोनों आंखों पर चम्मच को रखें और बंद कर लें। ऐसा आप बारी-बारी से 4 से 5 बार करें।
9- एलोवेरा (aloevera) में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से आंखों की जलन को कम करता है। सबसे पहले दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक कप ठंडे पानी में मिलाकर उसमें रुई डुबो दें, फिर रुई की मदद से इन्हें आंखों पर लगाएं।
10- शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आंखों में मौजूद गंदगी और संक्रमण से रक्षा करता है। सबसे पहले दो बड़े चम्मच पानी में एक छोटा चम्मच शहद मिला लें, फिर उस मिश्रण को रुई की मदद से आंखों पर लगाएं। इस उपाय से आपके आंखों में थोड़ी झुनझुनी महसूस हो सकती है या फिर आंखों से पानी आ सकता है परंतु बाद में आपकी आंखों को राहत मिलेगी।
0 Comments
if u have any doubts,let me know