फाउंडेशन (Foundation) के बारे में
मेकअप करने का एक अहम हिस्सा फाउंडेशन है जो मेकअप का बेस को तैयार करता है। फाउंडेशन लगाने से चहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे, झुर्रियों, डार्क सर्कल आदि को छुपाया जा सकता है। यह हमारे स्किन पर निखार भी लाता है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के फाउंडेशन उपलब्ध हैं परन्तु हमें अक्सर यह उलझन लगी रहती है कि कौन-सा फाउंडेशन हमारेे स्किन के लिए अच्छा रहेगा! कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि आखिरी फाउंडेशन बनता कैसे है? तो चलिए सबसे पहले यही बता देते हैं कि फाउंडेशन पानी, तेल या वैक्स से बना एक मॉइस्चराइजिंग बेस होता है। इसमें आयरन ऑक्साइड जैसे पिगमेंट भी शामिल होते हैं जो हमारे स्किन टोन से फाउंडेशन को मैच कराने का काम करते हैं।
फाउंडेशन के प्रकार-
मार्केट में भिन्न भिन्न प्रकार के फाउंडेशन उपलब्ध है जिनको खरीदते वक्त अक्सर हम दुविधा की स्थिति में आ जाते हैं। दरअसल फाउंडेशन 4 प्रकार के होते हैं - पाउडर, क्रीम, लिक्विड और केक फाउंडेशन। फाउंडेशन का चुनाव स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए।
स्किन टाइप के अनुसार फाउंडेशन -
1. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप मॉइस्चराइजर युक्त फाउंडेशन के चुनाव करें।
2. सामान्य त्वचा के लिये वॉटर बेस्ड या लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन के चुनाव करें।
3. ऑयली स्किन के लिए मैट फाउंडेशन या ऑयल फ्री फाउंडेशन के चुनाव करें।
4. फाउंडेशन चुनते समय आप मौसम के अनुसार फाउंडेशन का उपयोग करें; जैसे कि गर्मियों में ऑयल फ्री फाउंडेशन का इस्तेमाल। इसी प्रकार ठंड में टिंटेड मॉइस्चराइजर वाला फाउंडेशन का प्रयोग करें।
5. याद रखें जब भी मार्केट में फाउंडेशन लेने जाएं, तो कोशिश करें कि स्टोर की लाइट में देखने के बजाय, सूर्य की रोशनी में फाउंडेशन के शेड का चुनाव करें।
6. आप यह भी निर्धारित करने की आपको फाउंडेशन डेली उपयोग के लिए लेना है या किसी खास ऑकेजन (Occasion) पर उपयोग करने के लिए लेना है।
7. फाउंडेशन हमेशा लाइट वेट लें और साथ ही जो अच्छे से ब्लेंड हो जाए, उनको ही खरीदे।
8. फाउंडेशन का शेड पता करना हो तो आप अपनी इंडेक्स फ़िंगर या फिर अंगूठे पर चेक करें।
लगाने का सही तरीका -
हमें मेकअप करने का सही तरीका पता होना चाहिए। फाउंडेशन का सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर आपका मेकअप भद्दा दिख सकता है। ऐसे में आपको फाउंडेशन लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-
1 . सबसे पहले आप अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या रोजाना इस्तेमाल करने वाले फेसवाश से अच्छी तरह से धो लें।
2 . फिर चेहरे पर अपनी स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाए।
3. मॉइस्चराइजर के बाद आप प्राइमर की कुछ बूंदे लेकर अपने चेहरे पर अच्छे से लगा ले।
4.आपके चेहरे पर कोई दाग-धब्बा हो तो उसे छुपाने के लिए कंसीलर (conceler) का उपयोग करें।
5. कुछ सेकंड बाद आप जरूरत अनुसार फाउंडेशन ले कर अपनी उँगली की मदद से चेहरे पर डॉट-डॉट दें।
6. फिर उस डॉट-डॉट को स्पॉन्ज के माध्यम से चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाये।
7. फिर सेटिंग पाउडर की मदद से फाउंडेशन को सेट कर लें।
8. आगे आप अपनी इच्छानुसार काजल, हाईलाइटर (highlighter), लिपस्टिक आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।
9.आपको ज्यादा मेकअप करना पसंद न हो तो सिर्फ फाउंडेशन लगाकर छोड़ दें। यह भी आपके चेहरे को पर्याप्त ग्लो दे सकता है।
10. फाउंडेशन लगाते समय बेहतर रिजल्ट के लिए ब्लेंडर को थोड़ा गीला कर लें, फिर फाउंडेशन लगाए।
11. फाउंडेशन थपथपाते हुए लगाए न कि रगड़ कर लगाए।
0 Comments
if u have any doubts,let me know