अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर विटामिंस की अहमियत से हम सब अच्छे से परिचित हैं, मगर एक विटामिन ऐसा है जिसे या तो हम नजरअंदाज कर देते हैं या बहुत हल्के में ले लेते हैं। मैं बात कर रही हूं विटामिन डी की, जिसकी कमी होना हम सबके जीवन में आम बात होती जा रही है। यह एक ऐसा विटामिन है जो फैट (Fat) में घुलनशील होता है और जब हमारा स्किन सूर्य की किरणों के संपर्क में आता है तो हमारे शरीर में उपस्थित केलोस्ट्रोल विटामिन डी का निर्माण करते है।

यह बेहद चिंता की बात है कि जो समस्याएं पहले ओल्ड एज (Old Age) में होती थी, वो अब युवाओं में होने लगी है। अगर ईमानदारी से देखा जाए तो इन समस्याओं के लिए हमारी लाइफस्टाइल, आराम पसंद जिंदगी व एसी कल्चर काफी हद तक जिम्मेदार हैं। मुश्किल तो यह हो गई है कि हम अपने भीतर विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए प्राकृतिक तरीकों के बजाय दवाइयों, गोलियों व अन्य आर्टिफिशियल तरीकों पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से विटामिन डी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे कि विटामिन डी है क्या, इसकी कमी होने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, उनको कैसे दूर किया जा सकता है आदि बातों के बारे में जानेंगे-समझेंगे।
विटामिन डी क्या है -
यह हमारे शरीर का एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो कि हमारे शरीर में मजबूत हड्डियों के निर्माण एवं उसकी रखरखाव, कैल्शियम अवशोषण सहित कई महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। इसे हम सनशाइन (Sunshine) के नाम से भी जानते है। समय-समय पर किए गए शोधों से पता चलता है कि विटामिन डी कई तरह की बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है, जैसे कि डायबिटीज (मधुमेह), डिप्रेशन, कैंसर, हृदय रोग आदि। यह विटामिन डी दो तरह के होते है।
विटामिन डी-2 और विटामिन डी-3 -
विटामिन डी-2 (Ergocalciferol) - यह पौधों द्वारा निर्मित होता है, जैसे कि- मशरूम, डायट्री सप्लीमेंट और फोर्टीफाइड फ़ूड आदि से।
विटामिन डी-3 (Cholecalciferol) - यह एनिमल सोर्स (animal source) द्वारा मिलता है। जैसे - फिश, लिवर, अंडे की जर्दी (Egg Yolk), बटर आदि।
विटामिन डी कमी के लक्षण -
1. अक्सर बीमार या थकान महसूस करना -
विटामिन डी की महत्त्वपूर्ण भूमिका मे से एक आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखना है ताकि आप बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ सकें। यदि आप अक्सर बीमार हो जाते हैं, अक्सर आपको खांसी, जुकाम, फ्लू होता है, तो यह विटामिन डी के कम होने का संकेत है।
2 - हड्डी और पीठ में दर्द रहना -
विटामिन डी कई तरह से हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द और हड्डी में दर्द विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। कैल्शियम, शरीर में तब तक अवशोषित नहीं होता जब तक शरीर में विटामिन डी ना हो।
3 - डिप्रेशन या मूड का खराब रहना -
अगर आपका मूड हर वक़्त खराब या डिप्रेशन रहता है, तो आपके खून में विटामिन डी की कमी हो सकती है। आप सुबह उठकर थोड़ी देर सूर्य की रोशनी लें।
4 - घाव का जल्दी ठीक ना होना-
अगर आपको कभी चोट लग गई और आपकी चोट जल्दी ठीक नहीं हो रही है, तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। विटामिन डी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
5 - बालों का झड़ना -
अक्सर हम अपने बालों के झड़ने का जिम्मेदार डिप्रेशन (तनाव) को समझते हैं जो एक सामान्य कारण है। परंतु बालों का ज्यादा झड़ना विटामिन डी जैसे पोषक तत्व की कमी के कारण हो सकता है।
इस आर्टिकल के दूसरे भाग में हम विटामिन डी की कमी का कारण, उससे होने वाले रोग तथा उन रोगों को दूर करने के उपायों आदि के बारे में चर्चा करेंगे। आर्टिकल के दूसरे भाग को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
0 Comments
if u have any doubts,let me know