Ad Code

Responsive Advertisement

कैसे रखें खुद को हेल्दी और एक्टिव ...

24 घंटे एक्टिव रहने के उपाय


आजकल के समय में हेल्दी और फिट रहने के साथ राउंड द क्लॉक काम करने की चाहत हम सबके भीतर होती है। लेकिन इस भाग-दौड़ की ज़िन्दगी में समय के अभाव तथा खराब रूटीन की वजह से हम सब बीमारियों के हमसफर बनते जा रहे हैं। मोटापे का शिकार होना तो जैसे आम बात हो गई है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी हमारे लिए बहुत जरूरी होती जा रही है, जिससे हम बीमारियों को अपने शरीर से दूर रख सकते हैं। इसके लिए हमें डेली रूटीन के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए कुछ आसान प्वाइंटर्स में समझते हैं कि हम कैसे फिट और एक्टिव रहें-



1. आप रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाएं। इससे आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।
2. रोज सुबह उठकर सबसे पहले पानी जरूर पिएं।
3. डेली ब्रेकफास्ट जरूर करें जिसमें आप चना, सोयाबीन, या अंकुरित दानों का उपयोग कर सकते हैं।
4. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन की उचित मात्रा हो और खाने के बीच लंबा गैप न हो।
5. खाने में मसालेदार चीजें कम खाएं।
6. अगर आपका वेट ज्यादा हो तो आप खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें।
7. खाने को आराम से चबा-चबा कर खाएं। इससे खाना अच्छे से बचेगा और आप मोटापे से भी बचेंगे।
8. डाइट सोडा, एल्कोहल जैसी चीजों से दूर रहें।
9. समय पर खाना खाएं।
10. खाने में ऑयल, बटर, चीज (cheese), क्रीम आदि संतुलित इस्तेमाल करें।
11. रात को देर से खाना न खाएं।
12. रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट न लें, यह सुबह लेने पर आपके शरीर के लिए ईंधन का काम करता है।
13. अपने डाइट में सलाद व पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
14. डिनर के बाद कुछ न खाएं।
15. रात को पूरी नींद लें। 6 या 7 घंटे की नींद जरूर लें।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu