Ad Code

Responsive Advertisement

आखिर कौन सी सनस्क्रीन है आपकी स्किन के लिए बेस्ट!! (भाग-2)

                                                              सनस्क्रीन के फायदे


                       

1. सनबर्न से बचाती है-

सनबर्न होने से आपकी स्किन कमजोर पड़ने लगती है और कभी-कभी दर्द भी महसूस होने लगता है। गर्मियों में सनबर्न से बचने के लिए आप रोजाना घर पर या घर से बाहर जाने से थोड़ी देर पहले ही सनस्क्रीन लगा ले।

2- उम्र से पहले उम्रदराज (एजिंग) होने से बचाना-
एक स्वस्थ एवं ग्लोइंग त्वचा हम सभी को अच्छी लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन हमारी त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बनाता है और उम्र से पहले होने वाले रिंकल्स एवं फाइन लाइन से बचाव करता है। 

3- त्वचा को स्वस्थ रखना-
हमारी त्वचा के आवश्यक प्रोटीन जैसे केराटिन, कोलेजन और इलास्टिन सनस्क्रीन से सुरक्षित रहते हैं। सनस्क्रीन में मौजूद तत्व हमारी त्वचा को स्वस्थ, जवान और कोमल बनाए रखने में मददगार होते है।

4- स्किन कैंसर से बचाव करते-
हम सब जानते हैं कि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें स्किन कैंसर की संभावना को बढ़ाती हैं ऐसे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन कैंसर के जोखिम को कम करता है।

5 - टैनिंग से बचाव -
सूर्य की तेज किरणों के संपर्क में आने पर टैनिंग की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में हमेश SPF-30 या उससे ज्यादा ग्रेड वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको हर 2 से 3 घंटे बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।


 सनस्क्रीन के नुकसान-




कभी-कभी सनस्क्रीन से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है जैसे रैशेज, खुजली आदि। सनस्क्रीन में मौजूद खुशबू वाले केमिकल तथा कुछ प्रिजर्वेटिव केमिकल से आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सनस्क्रीन के बारे में सलाह ले सकते हैं।

कभी-कभी सनस्क्रीन आंखों में जलन पैदा होने लगती है ऐसे में आंखों को ठंडे पानी से धोएं और यदि जलन खत्म ना हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा कभी-कभी सनस्क्रीन से कील-मुंहासे की समस्या भी हो सकती है जिससे बचने के लिए आप नॉन-कॉमडोजेनिक (Non- comedogenic) और नॉन ऑयली सनस्क्रीन लगाए। साथ ही जब भी आप सनस्क्रीन लगाए तो ध्यान रखें कि सनस्क्रीन सिर्फ माथे तक ही लगाए, उसके ऊपर बालों के संपर्क में आने से आपको खुजली या छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं।

मिथ (Myth)-

1. डार्क स्किन होने पर सनस्क्रीन की जरूरत नहीं-
यह गलत अवधारणा है कि डार्क स्किन अर्थात गहरे रंग वाले लोगों को सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है। हालांकि डार्क स्किन वाले लोगों पर सूर्य की किरणों से होने वाले प्रभाव को देखना थोड़ा मुश्किल होता है, परंतु यह किरणें उनके स्किन सेल्स को भी प्रभावित करती हैं। ऐसे में आपकी त्वचा का रंग चाहे जो भी हो, धूप में जाने से कम से कम 20 या 30 मिनट पहले आप सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

2. मेरा सनस्क्रीन वॉटरप्रूफ है तो मुझे स्विमिंग या पसीना होने के बाद इसे पुनः लगाने कि जरूरत नहीं-
 यह सही बात है कि कुछ सनस्क्रीन और सनब्लॉक वाटर रेसिस्टेंट अर्थात जल प्रतिरोधी तो हो सकते हैं परंतु पूरी तरह से वाटर प्रूफ नहीं हो सकते। ऐसे में अगर आज स्विमिंग कर रहे हो या आपके स्किन से पसीना निकल रहा हो तो आपके स्किन पर लगा सनस्क्रीन हट सकता है अतः आपको पुनः सनस्क्रीन लगाने की आवश्यकता है।

3 - मेरा सनस्क्रीन SPF-50 है तो इसे मुझे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं है-
ये अप्रोच भी सही नहीं है आपका सनस्क्रीन चाहे SPF-50 हो या 30 हो कोई फर्क नहीं पड़ता, आप हर दो या 3 घंटे पर इसे अप्लाई करें।

4. बादलों भरे दिन में सनस्क्रीन की आवश्यकता नहीं-
यह भी एक मिथ है। असल में बादल बस जलवाष्प होते हैं, वे आपको यूवी किरणों से नहीं बचा सकते। बादलों भरे दिन में भी सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पहुंचती हैं और आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए ऐसे मौसम में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते रहे।

5. जितना महंगा सनस्क्रीन उतना बेहतर-
यह सोच भी सही नहीं है। जरूरी नहीं कि महंगा सनस्क्रीन ही आपके लिए सही हो बल्कि आपके स्किन के अनुसार तथा एसपीएफ और पीए मानकों के अनुरूप सनस्क्रीन की गुणवत्ता निर्धारित होती है।

6. ब्लैकहैड्स (blackheads) को साफ कर सकते हैं- कुछ लोगों में यह भ्रांति भी है कि सनस्क्रीन हमारे ब्लैकहेड्स को साफ कर सकते हैं जो कि सही नहीं है दरअसल ब्लैक हेड्स का जुड़ाव आपके हार्मोन्स से होता है जिसको लेकर सनस्क्रीन की कोई भूमिका नहीं है।

7- सनस्क्रीन से कैंसर होता-
यह हकीकत नहीं है, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन में इस्तेमाल होने वाले रसायन हमारे स्किन में अवशोषित हो जाते है जो बाद में कैंसर का कारण बनते हैं। अगर आपको ऐसा लगता है तो आप सनब्लॉक जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डायऑक्साइड होते है जो स्किन में अवशोषित नहीं होते है, उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल-

1. अगर आप घर में हो या घर से बाहर जा रहें हो तो हर 2 या 3 घंटो में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
2. अगर आपकी स्किन धूप से झुलस गई हो तो आप खीरे, मुल्तानी मिट्टी या कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर प्रभावित हिस्से में लगाए।
3. आप  शरीर के खुले हिस्से में भी सनस्क्रीन लगाए जिससे स्किन को पूरी सुरक्षा मिले। कहीं ज्यादा, कहीं कम सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग हो सकती है।
4. अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें व लगातार पानी पीते रहें।
5. सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से पहले स्किन को अच्छी तरह से धो लें।
6. कुछ समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu