कई लोगों को देर रात खाना खाने की आदत होती है। ऐसे में हमारी लेट नाइट खाने की आदत यह हमारे स्वास्थ्य को बहुत गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा न हो इसीलिए आज हम इस विषय को अपनी हेल्थ अवेयरनेस प्रक्रिया का एक माध्यम बनाकर, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
आयुर्वेद के अनुसार हमारी पाचन क्रिया सूर्य पर निर्भर करती है। जब सूर्य ऊपर चढ़ता है, हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है और जैसे-जैसे सूर्य ढलान की ओर बढ़ता है, हमारे शरीर की पाचन क्षमता भी धीमी होने लगती है। इसलिए सूर्य ढलने यानी सूर्यास्त के बाद हम जो खाते हैं, वो जल्दी पच नहीं पाता। हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं कि सुबह जल्दी उठो और रात में जल्दी सो जाओ, लेकिन बदलते जमाने और बदलती लाइफस्टाइल के साथ हमारा लेट नाइट पार्टी में रहना, ऑफिस का काम, रात में घूमना, बहुत देर तक टी वी (t.v) देखते हुए खाना-खाना जैसी वजहों से हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। तो आइए अब हम जानते हैं कि रात में देर से खाने के क्या-क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं-
1. पाचन में दिक़्क़त - देर रात को खाने से एसिडिटी, पेट में भारीपन तथा डाइजेशन से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जो हमारी पाचन शक्ति को प्रभावित करती हैं। साथ ही खाना खाने के बाद हमें तुरंत सोना नहीं चाहिए, इससे खाना सही से पच नहीं पाता। ऐसे में हम सबके लिए यही उचित है कि हम शाम 7:00 बजे तक खाना खा ले।
2- वजन बढ़ना - हमारे खाने का संबंध हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है और खराब लाइफस्टाइल की वजह से जो सबसे पहली दिक्कत आती है, वो है हमारे वजन का बढ़ना। हम देर रात खा कर सो जाते हैं और हमारा खाना सही से पच नहीं पाता। इसके कारण हमारे शरीर में मौजूद बिना पचा हुआ खाना फैट बनकर शरीर में धीरे-धीरे जमने लगता है और हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं।
3- नींद सही से न आना - हमारी देर से खाने की आदत अनिद्रा जैसी समस्या भी उत्पन्न करती है। कई बार होता है कि हम देर से खा कर सोने चले जाते हैं परंतु हमें काफी देर तक नींद नहीं आती।
4 - कोलेस्ट्रोल व हार्ट अटैक का खतरा- जब हम देर रात खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) का स्तर भी बढ़ जाता है, साथ ही ब्लड प्रेशर के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। इस ब्लड प्रेशर का लंबी अवधि तक हाई रहना हार्ट अटैक को जन्म देता है।
5 - डायबिटीज का खतरा बढ़ना- हमारा लेट नाइट को खाना और उस खाने का सही से पच ना पाना शरीर में इंसुलिन व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। साथ ही इनका असर हमारे पैंक्रियास पर भी पड़ता है जो डायबिटीज के खतरे को जन्म देता है।
वैसे तो हमारे शरीर की ज्यादातर समस्याएं पेट की गड़बड़ी से जुड़ी है लेकिन आजकल की व्यस्त लाइफ में ऑफिस का काम, स्टूडेंट्स की देर रात तक पढ़ाई जैसी चीजें हमें हमारी दिनचर्या को बदलने पर मजबूर कर देती हैं। अब तक हमने देर रात खाने से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। अब अपने स्वास्थ्य जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए इन समस्याओं से निजात पाने का उपाय भी बताएंगे। इन आसान स्टेप्स की मदद से हम आसानी से देर रात खाना पचा सकते हैं।
1 - आप जब देर रात डिनर करें तो खाने के तुरंत बाद सोने न जाये, थोड़ी देर आप वॉक (walk) कर लें या 15 मिनट के लिए वज्रासन कर लें। इस आसन में बैठने से ब्लड का फ्लो पेट की तरफ बढ़ता है, जिससे आपका खाना आसानी से पच जाता है।
2 - डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर रखें।
3- खाने के बाद जब आप सोएं तो कोशिश करें कि लेफ्ट साइड की तरफ ज्यादा सोएं, ऐसे सोने से आपकी राइट नोस्ट्रिल (Right Nostril) एक्टिव रहती है जो हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाती है।
4 - खाने से पहले छोटा-सा अदरक और सेंधा नमक एक साथ लेकर, उसे अच्छे से चबाकर खा लें। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाएगा।
5 - रात को खाते समय फाइबर की मात्रा खाने में अधिक रखें। सब्जी, खीरे व अन्य सलाद को अपने भोजन में शामिल करें और रात का भोजन हल्का रखें।
0 Comments
if u have any doubts,let me know