Ad Code

Responsive Advertisement

आखिर बीच रात में क्यों खुल जाती है हमारी नींद

 बीच रात में नींद क्यों खुल जाती है..


आजकल टेक्नोलॉजी के आने से हमारी दिनचर्या पूरी बदल गयी है, अब हम जल्दी सोना भी चाहें तो मोबाइल देखते रह जाते हैं और समय का पता ही नहीं चलता। और यही हाल हमारे नींद का भी होता है कि जब सोना चाहते हैं तो नींद सही से नहीं आती। जैसे-तैसे सोने की कोशिश करते हैं फिर नींद खुल जाती है जिसकी वजह से हमारे भीतर गुस्सा व चिढ़चिढ़ापन भी आने लगता है।

हममें से कई लोगों के साथ यह समस्या भी होती है कि एक बार नींद टूट जाए तो दोबारा जल्दी नींद भी नहीं आती। ऐसे में हमें स्वास्थ संबंधी कई समस्याएं भी हो सकती है। हमें कम से कम 7 घंटे चैन की नींद लेनी चाहिए, ताकि हमारा दिमाग सही से काम करे।

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप बीच रात में जग जाते हैं और कुछ देर बाद फिर से सो जाते है तो यह एक सामान्य बात है, लेकिन अगर यही काम आपके साथ रोजाना होने लगे तब यह नींद की समस्या हो सकती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपके नींद संबंधी समस्याओं के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि आखिर किन कारणों से आपकी नींद रात में खुल जाती है।

1. अल्कोहल -
बहुत सारे लोग ऐसा सोचते हैं कि सोने से पहले अल्कोहल पीने से नींद आ जायेगी और यह बात सही भी है क्योंकि अल्कोहल में एडिनोसिन नामक केमिकल होता है जिसकी वजह से हमें नींद आने लगती है। लेकिन जितनी जल्दी हमें नींद आती है उतनी जल्दी टूट भी जाती है। अगर आपको अल्कोहल का सेवन करना ही है तो डॉक्टर के सुझाव अनुसार पुरूष रोजाना 2 छोटी ड्रिंक और महिला एक छोटी ड्रिंक की लिमिट तय कर सकते हैं। इससे अधिक का सेवन न करें। सम्भव हो तो देर शाम या रात के समय ड्रिंक न करें। हमारा सुझाव तो यही है कि आप अल्कोहल का इस्तेमाल ना करें तथा अपनी नींद और दिनचर्या को नेचुरल तरीके से आगे बढ़ाएं।

2. डायबिटीज -
डायबिटीज की समस्या से आजकल बहुत लोग परेशान हैं। रात में हम कई बार पेशाब करने उठते हैं, यह डायबिटीज के मरीजों में अनियंत्रित ब्लड शुगर का संकेत है। इसके अलावा रात में कई घंटों तक भोजन न करने से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है और हमें भूख लगने लगती है, ऐसे में नींद का खुलना लाजिमी है। कुछ लोगों को रात में पसीने आते हैं और उनकी नींद खुल जाती है, ऐसा उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया की वजह से होता है। अगर ऐसी समस्या है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड शुगर को मॉनिटर करते रहें तथा डायबिटीज को कंट्रोल रखें।

3. देर शाम की कॉफ़ी -
कॉफ़ी में कैफीन मौजूद होता है, जो हमारी तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित कर देता है। कॉफ़ी का दुनिया भर में सबसे अधिक सेवन किया जाता है। किसी को देर रात जगना हो तो कॉफ़ी पी लेतो हैं, किसी को ऑफिस में थकान हो रही हो तो कॉफ़ी पी लेता हैं। यानी कॉफी पीने के सबके बहाने अलग-अलग हैं, मगर यह एक साइकोएक्टिव (psychoactive) पदार्थ है। यह थकान उतारने के साथ-साथ नींद को भी डिस्टर्ब करता है। जहाँ तक संभव हो आप इसका सेवन कम से कम करें। साथ ही शाम या रात में कॉफ़ी न पिएं। इससे नींद आने में दिक्कत होगी।

4- तनाव-
अगर आपको किसी बात का स्ट्रेस है या किसी चीज को लेकर परेशान हैं, तो इसका असर सीधा आपके नींद पर पड़ता है। कई बार छोटी-छोटी चीजों के बारे में हम ज्यादा सोचने लगते हैं और यह हमारे तनाव का कारण बन जाता है। ऐसा होने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यह हमारी नींद को भी प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए आप मेडिटेशन करें। कुछ शारीरिक क्रिया करें या रोजाना व्यायाम (exercise) करें। खुद को एक्टिव रखे परंतु रात को एक्सरसाइज न करें, यह सोने में रूकावट डाल सकती है।

5- मोनोपॉज -
मोनोपॉज के दौरान हमारे शरीर में मौजूद हारमोंस में काफी उतार-चढ़ाव होता है तथा रात के समय अधिक मात्रा में पसीना निकलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर किसी महिला की उम्र 40 से अधिक है और रात में ज्यादा पसीना होने की वजह से उसकी नींद खुल जाती है तो इसका बड़ा कारण मोनोपॉज हो सकता है। अगर आपमें ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो आप किसी गायनेकोलॉजिस्ट (gynecologist) से संपर्क करें। साथ ही इससे बचने के लिए सोने से पहले ठंडे पानी से नहाएं। इसके अलावा अपने कमरे के टेंपरेचर को ठंडा रखें कोशिश करें कि फैन आपके बिस्तर के पास ही लगा हो।

रात की नींद को बेहतर बनाने के उपाय-



1- सोने से पहले व्यायाम (exercise) न करें।
2- जहाँ तक संभव हो, सोने से आधे घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करना बंद कर दें।
3- सोने से ठीक पहले हैवी भोजन न करें।
4- सोने से पहले आप गर्म पानी से नहा कर सो सकते हैं, इससे शरीर को रिलैक्स मिलेगा और अच्छी नींद आएगी।
5- योग तथा मेडिटेशन करें और व्यर्थ की चिंताओं से खुद को दूर रखें। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए उपयोगी है।
6- रात में कमरे में रोशनी न आने दें, या फिर रोशनी कम कर दें।

इस लेख से आपको रात में नींद क्यों खुल जाती है, उसके कारण बताए गए हैं। साथ ही बेहतर नींद आने के कुछ टिप्स भी बताए गए हैं। उम्मीद है कि आपको यह लेख पढ़कर नींद ना आने के कारणों तथा उनसे बचने के उपाय की जानकारी मिल गई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu