मेकअप प्राइमर (Makeup Primer)

शायद ही कोई ऐसी लड़की या महिला होगी जिसे मेकअप करना ना पसंद हो। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मेकअप करने के बाद आपकी लुक बदल जाती है। मेकअप ठीक से न करने पर कुछ देर बाद खराब भी हो सकता है, और यह आपके लुक को भी खराब कर सकता है। तो आज अपनी पार्लर वाली लुक को याद करते हुए हम एक ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे, जिसे हम मेकअप प्राइमर के नाम से पहचानते हैं। अभी भी बहुत सारे लोग प्राइमर क्या होता है, इसका उपयोग कैसे करते हैं; जैसी बहुत सारी बातों से अनजान हैं। आज के इस लेख में हम प्राइमर के बारे में सभी बेसिक चीजों को समझने के अलावा, स्किन टाइप के हिसाब से कौन सा प्राइमर चुने, उसके लगाने का सही तरीका, फायदे, लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना है, जैसी विभिन्न बातों को जानेंगे-सीखेंगे।
प्राइमर क्या है-
अगर आपको मेकअप करना पसंद है और आपको सुंदर दिखना है, तो आप भी प्राइमर का उपयोग करें। जब भी मेकअप करें, तो सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर आपके फाउंडेशन के बेस का काम करता है। यह फाउंडेशन को अच्छी तरह से मिलाता है और मेकअप लंबे समय तक आपके स्किन पर टिका रहता है।
प्राइमर लगाने से पहले फेस को तैयार करना -
सबसे पहले फेसवाश से चेहरे को अच्छी तरह से ठंडे पानी से धो लें, जिससे चेहरे की सारी गंदगी निकल जाए। उसके बाद अपने चेहरे के अनुसार मॉइस्चराइजर लगा लें। आप चाहें तो मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगा लें।
प्राइमर कैसे लगाए -
आपके पास मेकअप करने के लिए स्पॉन्ज व ब्रशेस जरूर होंगे, लेकिन आप प्राइमर को अपनी आवश्यकता अनुसार लेकर अपनी उंगलियों से लगाये ताकि वो अच्छे से मिक्स हो सके।
सबसे पहले अपने नाक के ऊपरी हिस्से पर लगायें फिर पूरे चेहरे पर लगाये। मेकअप खासकर अपने t-zone पर लगाये जहाँ मेकअप जल्दी टिकता नहीं है। अब प्राइमर को ब्लेंड होने के लिए कुछ समय छोड़ दे, जब यह अच्छी तरह ब्लेंड हो जाये तब आप फाउंडेशन अप्लाई कर सकते हैं, या फिर आपको आगे मेकअप नहीं करना है तो इसे ऐसे ही छोड़ दें। यह आपके चेहरे को स्मूथ बनाये रखेगा।
प्राइमर के फायदे -
- प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।
- स्किन पर ग्लो (Glow) लाता है और इसे सॉफ्ट बनाता है।
- झुर्रियों और फाइन लाइन्स को छुपाने का भी काम करता है।
- चेहरे के अन-इवन (Uneven) टोन को ठीक करने में मदद करता है।
- मेकअप को फैलने नहीं देता।
- फेस की लालिमा और पीलेपन को कवर करता है।
प्राइम लगाने के टिप्स और सावधानियां -
- प्राइमर लगाने से पहले चहरे को साफ जरूर करें।
- प्राइमर से पहले मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
- प्राइमर जब भी लगायें तो अपनी उंगलियों के टिप के बराबर यानी बहुत कम मात्रा में या जितना ज़रूरी हो उतना ही इस्तेमाल करें।
- प्राइमर को पूरे फेस पर अच्छी तरह से बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएं।
- प्राइमर आंखों और पलकों के आसपास भी लगाएं।
- चेहरा बेजान हो तो चमक के लिए टिंटेड (Tinted) प्राइमर का इस्तेमाल करें।
अपने स्किन के अनुसार प्राइमर का चुनाव -
- प्राइमर खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि प्राइमर आपके स्किन टाइप के अनुसार हो।
- ड्राई व शुष्क त्वचा के लिए सूथिंग (Soothing) या हाइड्रेटिंग (Hydrating) प्राइमर चुने। प्राइमर खरीदते वक्त पैक पर पर सूथिंग, हाइड्रेटिंग जैसे लेवल को चेक कर लें।
- ऑयली स्किन वाले मैट (Matte) प्राइमर का इस्तेमाल करें।
- अगर आपका फेस सेंसिटिव या पिंपल्स वाला हैं, तो आप वॉटर बेस्ड प्राइमर का चयन करें।
- जिनके चेहरे अधिक लाल रहते हो, उन्हें ग्रीन टिंट प्राइमर इस्तेमाल करना चाहिए।
- बढ़ती उम्र वाले लोगों को एंटीऑक्सीडेंट युक्त प्राइमर का चुनाव करना चाहिए।
- आप हमेशा चेहरे को पोषण देने वाली सामाग्री से युक्त प्राइमर का चुनाव करें।
हर कोई चाहता है वो अलग और खूबसूरत दिखे। इस खूबसूरती को बढ़ाने में प्राइमर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे लगाते समय ऊपर जिन बातों का जिक्र किया गया है उनका ध्यान अवश्य रखें। मुझे उम्मीद है कि इस लेख को पढ़कर आपको प्राइमर से जुड़ी लगभग सभी जरूरी बातों का पता चल गया होगा, फिर भी अगर आपके मन में कोई शंका या डाउट है, तो आप अपने सवाल हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।
0 Comments
if u have any doubts,let me know