Ad Code

Responsive Advertisement

कहीं आपसे भी तो नहीं होती मेकअप लगाते समय ऐसी गलतियाँ!!

 मेकअप लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान



फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे तस्वीरों से भरी दुनिया में मेकअप करना और सुंदर दिखना आज हर लड़की की चाहत है। एक हाउसवाइफ से लेकर ऑफिस में काम करने वाली महिला तक आप सभी सुंदर दिखना चाहती हैं। ऐसे में सुंदर दिखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को अंदर से भी सुंदर महसूस करें। और इस सुंदरता को महसूस करने का सबसे बेहतर जरिया है आपका मेकअप। अगर आपने अपना मेकअप सही से लगाया है तो आप खुद ही महसूस करेंगी कि आप अच्छी दिख रही हैं। कहीं न कहीं मेकअप के माध्यम से अपनी सुंदरता का जो पहला कॉम्प्लीमेंट आपको मिलता है, वह आपके भीतर से ही आता है। परंतु कई बार मेकअप सही से न करने पर यह हमारे लिए समस्या भी बन जाता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि हमें मेकअप की सही जानकारी हो।

आज का यह लेख उन्हीं जानकारियों और गलतियों पर आधारित है जो अक्सर मेकअप करने के दौरान आप सबसे हो जाती है।  साथ ही साथ यहां पर कुछ ऐसे टिप्स भी मिलेंगे जो मेकअप करने में आपको काफी मदद पहुंचाएंगे।

1- कंसीलर (Concelear) लगाने का तरीका - मैंने कई ऐसी महिलाओं और लड़कियों को देखा है जिन्हें कंसीलर को अप्लाई करने का सही तरीका पता नहीं होता। दरअसल यदि आपके चेहरे पर मेकअप ज्यादा देर टीका नहीं रहता है और चेहरे के दाग धब्बे दिखने लगते हैं तो आप कंसीलर लगाने से पहले मॉइश्चराइजर का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कंसीलर लगाने के कुछ समय बाद तक आप कोई क्रीम न लगाएं। इसके अलावा आंखों के पास कंसीलर हल्के हाथों से लगाये, उसे रगड़े नहीं।

2- ब्लश या ब्लशर लगाते समय -
ब्लश आपके मेकअप लुक को सुंदर बनाता है लेकिन उसके लिए यह जरूरी है कि आप ब्लश का रंग सही चुने। ब्लश बहुत हैवी न लगाएं और अगर ज्यादा लग गया हो तो आप इसे किसी कॉटन या साफ ब्रश की मदद से साफ कर लें। किसे लगाते वक्त क्लॉक वाइज या एंटी क्लॉक वाइज डायरेक्शन में घुमाते हुए लगाएं।

3- लिपस्टिक लगते समय -
कभी-कभी लिपस्टिक लगाते समय भी कुछ गलतियां हो जाती हैं, जैसे कि लिपस्टिक का फैलना या दांत में लग जाना। ऐसे में लिपस्टिक को लगाते समय उसे दो कोट में लगाए। पहके कोट या लेयर को हल्का रखें तथा दूसरे को गाढ़ा। अगर कभी लिपस्टिक फैल जाए तो उसे किसी कॉटन या मॉइस्चराइजर या ब्रश की मदद से हटाए। साथ ही लिपस्टिक लगाते समय उसके रंग से मैच करता हुआ लिपलाइनर भी जरूर लगाएं।

4 - मस्कारा (Mascara) -
आप लोगों ने भी यह अनुभव जरूर किया होगा कि मस्कारा लगाते समय कई बार आंखों के ऊपरी हिस्सों पर लग जाता है। अतः आप जब भी मस्कारा खरीदे तो वाटरप्रूफ ही खरीदे। गलती से कहीं मस्कारा लग जाये तो उसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। मस्कारा लगाने के बाद कॉम्पैक्ट (Compact) का इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

5 - आई लाइनर (Eyeliner) -
आईलाइनर का प्रयोग आपकी आंखों और आपके पूरे लुक को एक नया आयाम देता है, परंतु इसका प्रयोग भी एक संतुलित मात्रा में करना चाहिए। इसे लगाते समय लैशेज का ध्यान रखें वरना आईलाइनर फैल सकता है। साथ ही लगाते समय अपने हाथ को किसी चीज पर टिका लें ताकि  आपका हाथ ज्यादा हिले-डुले नहीं और आप जो डिजाइन देना चाहती हैं वो अच्छे से बन जाए।

6 - आइब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil) -
इस पेंसिल का जब भी इस्तेमाल करें, एक ही शेड में करें। अलग-अलग रंग के इस्तेमाल से आइब्रो अजीब दिखने लगती है।

तो यह थे कुछ आसान तरीके जिनको अपनाकर हम अपने मेकअप को और बेहतर बना सकते हैं तथा अपनी सुंदरता को भी बढ़ा सकते हैं। मेकअप से जुड़ा कोई भी सवाल या अपना सुझाव आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu