Ad Code

Responsive Advertisement

क्या आपने कभी खजूर के हलवे का स्वाद चखा है?

रेसिपी 


गाजर और सूजी का हलवा तो आप सबने कई बार खाया होगा पर क्या अपने कभी खजूर के हलवे का स्वाद चखा है!! यदि नहीं तो चलिए आज जानते हैं कैसे बनाया जाता है पिसे हुए खजूर का हलवा। यह खाने में लजीज तो होता ही है साथ ही साथ हमें हेल्दी भी बनाता है। वैसे तो इसे आमतौर पर रमजान के दौरान बनाया जाता है, और इफ्तार भोजन के लिए परोसा जाता है लेकिन आप इसे अलग अलग उत्सवों और दावतों के लिए भी बना सकते हैं। सच कहा जाए तो खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाने की सिर्फ एक ही तासीर होती है और वो है स्वाद। इसी तरह यह हलवा भी आपको एक ऐसा स्वाद देता है जिसे आप आसानी से भूल नहीं पाते। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है, इस टेस्टी हलवें की रेसीपी।

क्विजीन - इंडियन डेजर्ट (dessert)

पकाने का समय - 20 मिनट (माध्यम आंच पर)

टाइप - वेज

सामग्री -

खजूर - 250 ग्राम
चना दाल - 1/2 कप
दूध - 1 लीटर
घी - 2 टेबल स्पून
कटा हुआ बादाम (almond)
कटा हुआ पिस्ता

विधि-


1- सबसे पहले 6 घंटे के लिए चना दाल को भिगोकर रख दें। उसके बाद इस दाल को निकालकर 5 मिनट तक के लिए पकाएं तथा इस पक्की हुई दाल को पीसकर रख लें। वहीं दूसरी तरफ खजूर के बीज निकाल कर उसे दरदरा काटकर या पीसकर तैयार कर लें।

2 - एक पैन में दूध को उबालने के लिए रख दें और दूध को तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।

3 - फिर एक पैन में घी डाल कर उसमें पीसी हुई चने की दाल को तब तक भूनना है जब तक कि इसका कच्चा टेस्ट न चला जाए। दाल को मीडियम फ्लेम पर भूनें और जब दाल भूनते हुए सुख जाए तब फ्लेम बंद कर दें।

4 - फिर भुने हुए दाल को गाढ़े दूध में धीरे-धीरे मिलाए और साथ ही उसमें कटा हुआ बादाम भी मिलाए। अब उस दूध में पिसे हुए खजूर को डाल दें और धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं। हलवा को तब तक पकाएं जब तक कि वो थोड़ा गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और फिर जब हलवा थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस पर पिस्ता डाल कर उसकी सजावट कर लें।

आपका स्वादिष्ट खजूर हलवा बनकर तैयार हो गया है और अब आप पूरे चाव के साथ अपने परिवार एवं दोस्तों के संग इसका आनंद उठा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu