इसके अलावा आलू को भूलने के लिए 4-5 चम्मच तेल व 4-5 आलू अथवा अपनी जरूरत के अनुसार आलू (उबालकर काट लें)
अन्य सामग्री-
- 1-2 मीडियम साइज के प्याज ( छोटे छोटे टुकड़े कर लें) - धनिया के पत्ते - हरी मिर्च - नींबू का रस / इमली का पानी - 1 टेबल स्पून अदरक
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक पैन को गर्म करे और उसमें जीरा, काली मिर्च, सौंफ, आजवाइन, खड़ा धनिया डाल कर उसे अच्छे से भून लें। जैसे ही मसाले भून जाए तुरंत उसे एक प्लेट में रख लें क्योंकि मसाले को गर्म पैन पर ज्यादा सर रखने से मसाले जल सकते हैं।
- इस मसाले को ठंडा होने दे और इसमें नमक( स्वाद अनुसार), आमचूर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर इस मसाले को दरदरा पीस लें। ध्यान रहे इस मसाले को बहुत ज्यादा पीसना नहीं है।
- अब आलू को भूनने के लिए आप पैन में तेल डाल लें, और कटे हुए आलू को पैन में डाल कर आलू को कुरकुरा और सुनहरा करें। आप चाहे तो आलू को ओवन (oven) में रोस्ट भी कर सकते है। ध्यान रखें आलू कुरकुरे और सुनहरे होने जरूरी हैं और आलू को मध्यम आंच पर पकाएं।
- इधर आप बारीक प्याज,धनिया के पत्ते,अदरक, हरी मिर्च आदि को काट कर रख लें।
- जब आलू कुरकुरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- चाहे तो प्लेट में टिशु पेपर लगाकर रख सकते हैं ताकि आलू द्वारा सोखे गए एक्स्ट्रा तेल को टिशू पेपर द्वारा हटाया जा सके। और थोड़ी देर बाद प्लेट से टिशू पेपर को हटा लें।
- फिर आलू पर प्याज, अदरक, मिर्च, धनिया और मसाला डाल कर मिला लें, फिर इसमें इमली का रस या नींबू मिला लें।
- चाट को सजाने व एक्स्ट्रा स्वाद के लिए ऊपर से भुजिया/सेव, अनार के दाने, पापड़ व चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
0 Comments
if u have any doubts,let me know