हर कोई चाहता है कि उसकी आवाज सुरीली व स्पष्ट होने के साथ ही दमदार भी हो ताकि व्यक्ति अपनी बात को दूसरों के सामने अच्छी तरह से रख पाएं। ऐसे में जिन लोगों का गला बैठ जाता है, या आवाज साफ नहीं निकलती उन्हें दूसरों को अपनी बात समझाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। जो लोग सिंगर, एक्टर तथा पब्लिक स्पीकर्स होते हैं उनके लिए गले का खराब होना और भी ज्यादा परेशान करता है। इसी तरह जिन लोगों की पहचान उनकी आवाज होती है, उनके लिए गले को साफ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आज इस लेख में हम गले की समस्या क्यों होती है, इसे कैसे ठीक करें जैसे मुद्दों पर बात करेंगे।
गला खराब होने का कारण-
गले की समस्या होने पर आप सही से बोल नहीं पाते और इसकी प्रमुख वजह है- गले की खराश या बलगम। हमारे फेफड़ों और श्वसन तंत्र में बनने वाला कफ श्लेष्म (mucus) होता है। जब श्लेष्म बढ़ जाता है, तब गले में जमने लगता है, जिससे गले से आवाज निकलने में परेशानी होती है और आवाज साफ नहीं निकल पाती है। कभी-कभी ठंडी या खट्टी चीजों के खाने से भी गले में खराश हो जाती है।
गले को साफ रखने के घरेलू उपाय-
1. नमक के पानी से गरारा (gargle)- गले को साफ रखने और कफ से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करना सबसे उपयोगी उपाय है। ज्यादातर सर्दियों में अपनाये जाने वाला यह नुस्खा हमारे गले के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको भी गार्गल करना हो तो सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करें तथा उसमें एक चौथाई नमक मिलाएं, अब आप इस पानी से गरारे करें। ध्यान रहे पानी में नमक अधिक मात्रा में न मिलाएं।
2. गर्म पेय पदार्थ पियें- अक्सर लोग खाने या पीने में ठंडी चीजें इस्तेमाल करते हैं, जबकि हमें ठंडी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। जब गले की बात आती है तो ज्यादातर लोग गर्म चीजे लेते हैं ताकि उनकी आवाज साफ रहे। आप गर्म हर्बल टी, अदरक वाली चाय, ग्रीन टी, लेमन टी, केमोमाइल टी, गर्म पानी या सूप तथा अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। गर्म पेय कफ को बाहर करने में सहायक होता है और कफ को ढीला भी करता है।
3. हाइड्रेशन का रखें ध्यान - गले ख़राब होने पर हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पानी पीते रहना चाहिए। इससे गले में जमा कफ पतला होकर, पिघल कर आसानी से बाहर निकल जाता है। मौसमी परिवर्तन के कारण होने वाली एलर्जी से गले में खराश जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं जिनमें पानी पीना लाभप्रद होता है।
4. शहद और नींबू का उपयोग- शहद का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है और यह हमारे गले के लिए अच्छा होता है। शहद और नींबू, गले को आराम देते हैं। इन दोनों के मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की समस्याओं को दूर करते हैं।
गले को साफ रखने के लिए क्या खाएं-
गले को साफ रखने के लिए घरेलू उपचार के साथ-साथ हमें अपने खाद्य पदार्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फ्रूट्स, सब्जियां और साबूत अनाज को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। अच्छे खान-पान से हमारा गला भी साफ होता है और कफ भी नहीं बनता।
0 Comments
if u have any doubts,let me know