आजकल पुरुषों में स्टाइलिश बीयर्ड यानी दाढ़ी रखना एक फैशन ट्रेंड बन चुका है। वो दिन अब निकल चुके हैं जिसमें हम पुरुषों को जेम्स बॉन्ड की तरह क्लीन शेव में देखा करते थे। सच कहा जाए तो ऑफिस एटिकेट का अगर पालन न करना हो, तो शायद हर व्यक्ति स्टाइलिश दाढ़ी में ही आपको दिखाई देगा। ऐसे में ऐसे में हैवी बीयर्ड का शौक रखने वाले कई युवा दाढ़ी ना होने की वजह से काफी परेशान भी हो जाते हैं और कई तरह के उपाय भी करते हैं। दाढ़ी बढ़ाने के लिए शैम्पू और कंडीशनर के साथ-साथ हमें अच्छे आहार लेने की जरूरत है ताकि आपकी दाढ़ी को बढ़ने के लिए पर्याप्त पोषण मिल सके। आइये इस लेख में आज हम दाढ़ी को बढ़ाने के आहार के बारे में जानते हैं।
प्रोटीन - प्रोटीन दाढ़ी को हैवी बनाने के लिए जरूरी होता है। आप मछली, अंडा, सेम जैसे प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां - पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, आयरन, फोलिक एसिड, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी की मात्रा होती है जिससे आपकी दाढ़ी को मुलायम और ग्रोथ होने में मदद मिलती है।
ओमेगा 3 - ओमेगा 3 हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत अहम भूमिका निभाता है। ओमेगा 3 ऐसा तत्व है, जिसका उत्पादन स्वयं शरीर में नहीं होता। अगर आप मांसाहारी हैं तो दाढ़ी बढ़ाने के लिए ट्यूना मछली जरूर खाएं। अगर आप शाकाहारी हैं तो पालक, कद्दू के बीज, नट्स, बीज आदि का सेवन करें।
दालचीनी- दाढ़ी को घना बनाने के लिए आप खाली पेट शहद और गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन करें। यह हमारे शरीर की गर्मी को बढ़ाकर बालों की जड़ों तक ऑक्सिजन युक्त रक्त को पहुंचाने में मदद करता है, जिससे दाढ़ी बढ़ने में सहायता मिलती है।
विटामिन सी- आप अपने आहार में पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ नींबू, संतरा, अंगूर जैसे सिट्रस फ्रूट्स शामिल करें। सिट्रस फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे त्वचा को पोषण मिलता हैं।
आपके शरीर को इन जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होने से दाढ़ी के बालों में वृद्धि होती है। आप अपने आहार में इन चीजों को जरूर शामिल करें और जमाने के साथ चलते हुए अपने लुक को नया आयाम दें।
0 Comments
if u have any doubts,let me know