चेहरे को बेदाग बनाने के घरेलू उपाय
खूबसूरत त्वचा की चाह सबको होती है, लेकिन चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर पड़ा दाग-धब्बा हमारी चाहत को धूमिल कर देता है और इन दाग-धब्बों को हटाकर बेदाग होना, हमारे लिए एक सपना बन जाता है। इसके अलावा एक व्यस्त जीवन शैली के चलते हम अपनी त्वचा का भी ठीक से देखभाल नहीं कर पाते जिससे हमारे स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है पिगमेंटेशन यानी कि जिसे आम बोलचाल की भाषा में हम झाइयां कहते हैं।कई महिलाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है और इसके इलाज के लिए वो लेजर थेरेपी से लेकर महंगे कॉस्मेटिक्स के प्रयोग तक हर संभव कोशिश करती हैं। यकीन मानिए आज विजाग इस आर्टिकल के माध्यम से हम जो घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं उनका इस्तेमाल कर आप अपने झाइयों यानी पिगमेंटेशन को आसानी से हटा सकेंगी। ये थोड़ी सी मेहनत और सावधानी आपके स्किन के साथ-साथ आपके बजट को भी बचाने का काम करेगी।तो चलिए सबसे पहले यही जान लेते हैं कि आखिर ये झाइयां होती क्यों है! दरअसल इसके होने का सबसे बड़ा कारण तो हमारे स्किन की बनावट व हमारी भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है, जैसे कि पहाड़ी इलाकों या ठंडे प्रदेशों के लोगों में तथा जिनकी स्किन पतली होती है उनमें पिगमेंटेशन होने का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही अधिक समय तक धूप में रहना त्वचा पर पिगमेंटेशन को जन्म देता है। इसके अलावा हॉर्मोन्स में बदलाव, एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट्स, एलर्जी, गर्भनिरोधक गोलियां, प्रेगनेंसी, विटामिन बी-12 की कमी, फोलिक एसिड की कमी, अनुवांशिक दोष आदि के कारण भी झाइयां होती है।इसके लक्षण -चेहरे पर काले-भूरे धब्बे होना ।त्वचा का रंग सामान्य रंग से अलग हो जाना। गले और माथे के कुछ हिस्से पर काला पड़ना आदि।हटाने के देशी उपाय -
1. कच्चे आलू के माध्यम से-सामग्री- कच्चा आलू, थोड़ा पानीविधि- सबसे पहले आलू को धो-कर उसे आधे हिस्से में काट लें और कटे हिस्से पर थोड़ा सा पानी डालें। फिर जिस स्थान पर झाइयां हो गईं हैं, वहाँ पर आलू को 10 मिनट तक लगाएं। एक महीने तक पूरे दिन में आप इसे 3 से 4 बार लगाए।फायदे- आलू में कैटकोलेस (Catecholase) नामक एंजाइम होती है, जो कि मेलानोसाइट्स (Melanocyte) को रोकने में मदद करती है। यह मेलानोसाइट्स ही पिगमेंटेशन के सबसे बड़ी वजह बनते हैं। कच्चे आलू को लगाने से आपके चेहरे के काले धब्बे, झाइयां जैसे निशान कम होने लगेंगे।2. एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) -सामग्री - एक चम्म्च सेब का सिरका, और 2 चम्म्च पानीविधि- पहले सेब के सिरके को पानी में मिला लें, और फिर जहाँ झाइयां हो, वहाँ 5 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। और अब 5 मिनट बाद अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।फायदा- यह भी स्किन की झाइयों को ठीक करने में सहायक होता है।3. एलोवेरा जेल व शहद का मिक्सचर-सामग्री- 2 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच शहदविधि- एक कटोरी में शहद और एलोवेरा जेल लेकर उसे मिला लें। फिर 10 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद फिर अपनी त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा लें, और उसके बाद गुनगुने पानी से उसे धो लें।फायदे- एलोवेरा में एलोसिन नामक कंपाउंड होने की वजह से यह स्किन लाइटनिंग में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा काले धब्बों को दूर करता है तथा सूर्य की UV-किरणों से भी बचाता है।4. चंदन और गुलाब जल का पेस्ट -
सामग्री- 2 चम्मच चंदन पाउडर, गुलाब जलविधि- चंदन पाउडर और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं तथा 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।फायदे- यह पेस्ट आपके चेहरे को ग्लो देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।5. पपीता, दूध एवं शहद का मिक्सचर-सामग्री- 2 चम्मच पपीते का गूदा, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूधविधि- एक बाउल में पपीते का गूदा, दूध और शहद अच्छे से मिला लें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।फायदा- पपीते में पपाइन एंजाइम होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे झाइयां कम होती हैं।6. नींबू व शहद का मिश्रण -सामग्री- नींबू, दो चम्मच शहदविधि- नींबू को काटकर उसके जूस को शहद में मिलायें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।फायदा- नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है और साथ ही विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है, जो हमारी झाइयों को कम करता है। कोशिश करें कि इस्तेमाल किए जाने वाला शहद ऑर्गेनिक हो।7. कच्चे दूध का प्रयोग - कच्चे दूध को एक बाउल में लेकर रुई की मदद से चहरे पर लगाएं। दूध या मलाई के इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक बढ़ती है और त्वचा से काले दाग धब्बे एवं झाइयां भी हटते हैं।
8. मुलेठी (Licorice Extract) का पेस्ट-
इसमें लिक्विरिटिन (Liquiritin) नामक कार्बनिक यौगिक मिलता है जो त्वचा पर मौजूद भूरे रंग के पिगमेंट को कम करने में दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा मुलेठी में कई अन्य बायोएक्टिव एलिमेंट्स मिलते हैं जो मेलानिन को नियंत्रित करते हैं। अगर आपकी त्वचा पर सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से पिगमेंटेशन हो गया है, तो मुलेठी काफी असरदार साबित हो सकता है। मुलेठी का पेस्ट हम गुलाब जल या कच्चा दूध व एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर बना सकते हैं।
9. लाल प्याज (Allium Cepa) का इस्तेमाल-
लाल प्याज के टुकड़े को लेकर अपने चेहरे पर लगाएं तथा इसे 10 मिनट तक लगा हुआ ही छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। आप चाहे तो प्याज को पीस कर इसके जूस को भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। एक शोध से ज्ञात हुआ है कि प्याज में व्हाइटनिंग गुण के साथ एंटी-टायरोंसिनेस प्रक्रिया होती है, जो मेलानिन को बढ़ने से रोकती है। यही वजह है कि यह झाइयों को कम करने में भी मददगार होते हैं।
ऊपर बताए गए सभी तरीके पिगमेंटेशन को ख़त्म करने व आपके चेहरे को बेदाग निखार देने में भी काफी प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। परंतु अगर आपकी समस्या काफी गंभीर हो गई हो तो आप किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। मेरा सुझाव है कि अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन हो रहा हो तो एक बार इनको जरूर आजमाएं। इन घरेलू तरीकों का साइड इफेक्ट लगभग ना के बराबर होता है। साथ ही जब भी इन तरीकों का इस्तेमाल करें, तो चेहरे पर लगाने से पहले त्वचा के किसी हिस्से पर लगाकर यह जांच कर लें कि कहीं आपको खुजली, इरिटेशन, त्वचा का लाल होना या जलन तो महसूस नहीं हो रही, अगर हो रही हो तो प्रयोग न करें।दाग-धब्बे एवं झाइयों (Pigmentation) को हटाने के बेजोड़ तरीके।
0 Comments
if u have any doubts,let me know