Ad Code

Responsive Advertisement

खीरे के फेस पैक से कैसे बढ़ाये अपने फेस का ग्लो

 हम भारतीयों ने हमेशा से ही किसी भी समस्या को सुलझाने का अपना एक खास देसी तरीका अपनाया व ईजाद किया है। फिर चाहे समस्या हमारे स्वास्थ्य से ही जुड़ी क्यों न हो, हमारी अप्रोच सदैव उसके स्थाई उपचार पर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज घरेलू उपचार एक प्राकृतिक उपचार का खास तरीका बन गया है जो कि घर में उपलब्ध चीजों से तैयार किया जाता है। घरेलू उपचार में हम ऐसी चीजों का उपयोग करते हैं जो हमारे सामने रोजाना आते हैं और हमारी रसोई में आसानी से मिल जाते हैं; जैसे फल, सब्जी, दही, लहसन, मसाले, जड़ी बूटियां, सेब (Apple) का सिरका, प्याज, हल्दी, ग्रीन टी, बादाम, दालचीनी, बेकिंग सोडा, नट्स, नींबू, टमाटर आदि-आदि।



हालांकि इसका उपयोग हम कुछ सामान्य बीमारियों के लिए ही कर सकते हैं जैसे कि खुजली, किल-मुंहासे, रूसी, बाल झड़ना, सर दर्द, पेट दर्द, बुखार, सर्दी जुखाम, मोटापा, कब्ज आदि। परंतु यह बात भी सही है कि कभी-कभी ये छोटी लगने वाली बीमारियां ही हमारी जेब पर बहुत भारी पड़ती है। ऐसे में ये घरेलू उपचार हमें इन बीमारियों से हमेशा के लिए निजात दिलाने में कारगर साबित होते हैं।

घरेलू उपचार की विधि के लिए या इसे समझने के लिए किसी को विशेषज्ञ बनने की जरूरत नहीं पड़ती बस आपको उचित विधि का ज्ञान व आपका अनुभव ही एक्सपर्ट बना देता है। इसके साथ ही घरेलू उपचार का एक फायदा यह भी है कि इसमें किसी खास या नुकसानदायक केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। अतः इन उपचारों का दुष्प्रभाव भी ना के बराबर होता है। ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे आपको हमारी वेबसाइट पर मिलेंगे।

फेस पैक

प्राचीन समय से ही भारत में लोग खीरे (Cucumber) का उत्पादन खाने तथा औषधि के रूप में प्रयोग करने के लिए करते आ रहे हैं। खीरा खाना हमारे स्वास्थ के लिए भी अच्छा है क्योंकि खीरा में ज्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होने की वजह से यह स्किन को हाइड्रेट एवं खूबसूरत रखने में मदद करता है। खीरे में विटामिन ए, सी, के, एंटी ऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड होते हैं। हम खीरे के छिलके को हमेशा फेंक देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हम खीरे के छिलके का भी उपयोग फेस पैक बनाने में कर सकते हैं। दरअसल खीरा सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छा होता है और गर्मियों में इसका फेस पैक लगाना एक अच्छा आइडिया है। यह आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ग्लोइंग भी बनाएगा और आपके पोर्स (Pores) को भी साफ रखेगा, साथ ही टैनिंग और सनबर्न से भी आपके स्किन का बचाव करेगा। खीरा हमारे आंखों को भी तनावमुक्त करता है और इससे हमारेे डार्क सर्कल दूर होते हैं।

आइए अब हम अलग-अलग तरीके से खीरे का फेस पैक बनाना सीखते हैं -





1 - खीरा और दही का फेस पैक -

सामग्री-

- 1/4 खीरा (खीरे का एक चौथाई हिस्सा)
- 2 चम्मच दही

बनाने का तरीका-
पहले आप खीरे को घिसकर इसका पल्प तैयार कर लें, और फिर खीरे का गूदा दही में डाल कर अच्छे से मिला लें।ध्यान रखें फेस पैक लगाने से पहले फेस अच्छे से धो लें फिर आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए।

लाभ-
दही में दही में लैक्टोबैसिलस (lactobacillus) बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ एवं जवां (young) बनाए रखते हैं। यह फेस पैक लगाने के बाद आपका फेस ऑयली और पिंपल्स से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा यह सेंसिटिव स्किन के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

2- टमाटर और खीरे का फेस पैक

सामग्री-

- 1/4 खीरा (खीरे का एक चौथाई भाग)
- 1/2 पका हुआ टमाटर

कैसे बनाए -
सबसे पहले आप खीरे को छीलकर उसे टमाटर के साथ पीस लें, और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब उस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर, दोनों जगह अच्छे से लगाकर छोड़ दे। फिर 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

लाभ-
टमाटर में विटामिन सी (C) और (A) पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही ये फाइन लाइंस (Fine lines), बढ़ती उम्र और सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव से भी त्वचा की रक्षा करते हैं।

3 - खीरा और नींबू का फेस पैक

सामग्री-

- एक चम्मच नींबू का रस
- 3 चम्मच खीरे का रस

कैसे बनाए-
दोनों रस को अच्छी तरह से मिलाकर इसका घोल तैयार कर लें और फिर रूई (cotton) की मदद से इसे अपने चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद अपने चेहरे व गर्दन को ठंडे पानी से धो लें।

लाभ-
नींबू में विटामिन सी और ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होने की वजह से यह आपके चेहरे पर निखार लाता है और साथ ही चेहरे से दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है।


4- खीरा और दूध का फेस पैक

सामग्री-

- 2 चम्मच खीरे का पेस्ट
- 1 एक चम्मच दूध

कैसे बनाएं-
दूध और खीरे को अच्छी तरह मिला कर इसका पेस्ट तैयार कर लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

लाभ-
दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे को दूर करने के मदद करता है।


कुछ टिप्स-

- कोई भी फेस पैक लगाने से पहले आप एक बार अपने हाथों पर लगाकर जरूर जांच लें, कहीं आपको जलन तो नहीं हो रही।

- यदि हल्दी का उपयोग फेस पैक बनाने में कर रहे हो तो हल्दी का इस्तेमाल कम मात्रा में करें।

- फेस पैक लगाने के बाद moisturizer लगा लें।

- जब भी फेस पैक लगाएं तो आप हल्के हाथों से लगाए।

- टमाटर का उपयोग कटे हुए या घाव वाले स्थानों पर न करें इससे घाव बढ़ सकता है।

- यदि नारियल के तेल का इस्तेमाल फेस पैक बनाने में कर रहे हो तो ध्यान रखें कि इसका प्रयोग हर तरह की त्वचा पर नहीं होता, खासकर की ऑयली स्किन पर।

खीरे का फेस पैक कैसे बनाते हैं यह तो आप समझ ही गए होंगे। साथ ही इन सभी फेस पैक का इस्तेमाल अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार करें। अन्य किसी जानकारी या सुझाव के लिए आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu