हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegetables)

बच्चों के साथ-साथ हम सभी को हरी सब्जियों से कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये बहुत ही पौष्टिक होते हैं और इनसे पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट व विटामिन बी मिलते हैं। सब्जियों में अगर पालक और मेथी की बात की जाए तो इसमें प्रचुर मात्रा में जिंक और आयरन होते हैं। वहीं ब्रोकली को देखे तो यह ज्यादातर बच्चों को पसंद नहीं होते लेकिन यह सेहत के लिए अच्छा होता है। इनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, ए और फोलेट की प्राप्ति होती है। हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हरी सब्जियों को बनाते समय इन्हें बहुत ज्यादा पकाना नहीं चाहिए। पकने के दौरान इनका रंग हरा रहे तो यह हमारे सेहत के लिए ज्यादा उपयोगी तथा इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार साबित होते हैं।
मौसमी फल (Seasonal Fruits)
इनमें कई प्रकार के फल शामिल होते हैं। अगर बच्चों को फल खिलाएं तो कोशिश करें वह फल उस सीजन के अनुरूप हो जैसे कि गर्मियों के दिनों में तरबूज (वाटरमेलन) का इस्तेमाल। फलों की बात करें तो यह भी पोषण और विटामिन से भरपूर होते हैं। उदाहरण के लिए, पपाया (पपीता) इनमें विटामिन सी काफी मात्रा मिलती है जो डाइजेशन (पाचन) में भी मदद करती है। डेंगू में कई लोग पपीते का जूस भी पिते हैं। जितने भी रंग बिरंगे फल होते हैं, हमें उनका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस पीने से अच्छा है कि हम फलों को चबाकर खाएं, वह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है। आजकल लोग विटामिन सी के टेबलेट लेते हैं, इससे अच्छा है कि हमारे घर में जो फल उपलब्ध हैं हम उनका इस्तेमाल करें और प्राकृतिक रूप से विटामिन तथा पोषण प्राप्त करें। आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद यह सारे फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। बच्चों के साथ-साथ हम सभी को इनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक बेहद उपयोगी चीज है जिसमें एंटीवायरल गुण होते हैं। आज भी घरेलू नुस्खे के तौर पर हम छोटे-मोटे चोट, बीमारियों आदि में इसका इस्तेमाल करते हैं। बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें हल्दी के दूध का सेवन कराना चाहिए।
अदरक (Ginger)
बच्चों के डाइट में अदरक को शामिल करें क्योंकि यह खांसी से बचाव में हेल्प करता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है। यह हमारी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार होता है।
ओट्स (Oats)
आजकल लोग अपने नाश्ते में ओट्स खाते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा स्रोत है जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखता है। आप कभी भी मसाला ओट्स या फ्लेवर ओट्स न ले हमेशा प्लेन ओट्स ही ले।
च्यवनप्राश (Chyanwanprash)
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)
काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स अच्छे फैट होते हैं जो ओमेगा फैटी एसिड के अच्छे स्रोत है। यह बच्चों के दिमाग के विकास में भी काफी सहायक होते है।
0 Comments
if u have any doubts,let me know